J&K: बीजेपी विधायक लाल सिंह के भाई ने सीएम महबूबा को कहे आपत्तिजनक शब्द, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक चौधरी लाल सिंह एक बार फिर से विवादों के साए में हैं। मामला इस बार भी रैली से जुड़ा है मगर वजह उनके भाई राजिंद्र सिंह बब्बी हैं। दरअसल बीस मई को लाल सिंह द्वारा आयोजित 'हीरानगर चलो' की रैली में उनके भाई ने सीएम महबूबा के लिए अपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
जिसके बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो भी वायरल हो चुका है। जिसे काफी तेजी के साथ लोग शेयर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कठुआ कांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने बीस मई को हीरानगर चलों रैली का आह्वान किया था। हालांकि इस रैली के पोस्टर पूरे शहर में डोगरा स्वाभिमान रैली के नाम ले लगे थे।
इस रैली का उद्देश्य कठुआ कांड की सीबीआई जांच की मांग को धार देना था। जिसे जम्मू-कश्मीर की सरकार एक सिरे से नकारती आ रही है। इसी रैली में चौधरी लाल सिंह के भाई और कोआपरेटिव सोसाइटी कठुआ के चेयरमैन राजिंद्र सिंह बब्बी भी शामिल हुए थे। उन्होंने रैली में शामिल भीड़ को संबोधित वक्त सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
उनका यह वीडियो वहा मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रेकॉर्ड कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया। इसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।आईजीपी जम्मू एसडी सिंह जंवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था। जिसमें बब्बी मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करते नजर आए थे। इस संबंध में रविवार को ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।
उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीएम महबूबा के लिए प्रयुक्त की गई इस प्रकार की भाषा की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती के के लिए इस्तेमाल की गई है इस भाषा की मैं आलोचना करता हूं। और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।’
This is absolutely unacceptable language used against @MehboobaMufti & is unequivocally condemned with the request that @JmuKmrPolice file a FIR against this abusive individual. https://t.co/kACnyOpeo7
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 21, 2018