फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Case can be filed sitting at home

घर बैठे दायर हो सकेगा मुकदमा

विज्ञापन
Case can be filed sitting at home
जम्मू। मुकदमा दायर करने के लिए अब अदालत में आना जरूरी नहीं। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू और श्रीनगर विंग में विधिक सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें याची और वकील ऑनलाइन माध्यम से ही मुकदमा दायर कर सकेंगे। वीरवार को मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने हाईकोर्ट की दोनों विंग में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इन केंद्रों को क्रियाशील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस अली मोहम्मद मागरे समेत अन्य न्यायिक अधिकारी उद्घाटन समारोह में वर्चुअल शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने कहा कि याची, अधिवक्ता व अन्य हितधारकों के लिए यह सेवा महत्वपूर्ण है। हाईकोर्ट, जिला न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों के मुदकमे अब विधिक सेवा केंद्र सेवा के माध्यम से घर बैठे दायर हो सकेंगे। जस्टिस मित्थल ने कहा कि सामान्य स्थिति में मुकदमा दायर करने के लिए अदालत परिसर में आना जरूरी होता है। ई-माध्यम का विकल्प मिलने पर किसी को भी याचिका, मुकदमा दायर करने के लिए अब अदालत में व्यक्तिगत रूप से नहीं आना पड़ेगा। इस अवसर पर जोर दिया गया कि विधिक सेवा केंद्रों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिक से अधिक क्षेत्रों में खोला जाए। वहीं उद्घाटन के तुरंत बाद एडवोकेट राहुल शर्मा, एडवोकेट आकिब जावेद और याची पंडित घन श्याम शर्मा ने ई-माध्यम से केस फाइल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed