{"_id":"594d15af4f1c1b9b5b8b4701","slug":"case-against-kashmiri-separatists-in-pmla-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नापाक फंडिंग पर ED का शिकंजा, हाफिज सईद और कश्मीरी अलगाववादियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक फंडिंग पर ED का शिकंजा, हाफिज सईद और कश्मीरी अलगाववादियों पर केस दर्ज
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद और सैय्यद अली शाह गिलानी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अलगाववादी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पाकिस्तान से कश्मीर की हिंसा के लिए फंडिंग और अनैतिक तरीकों से अातंकवादी संगठनों से पैसे लेने के शक के बीच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अलगाववादी संगठनों के सदस्यों पर केस दर्ज किया है।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कश्मीर के तमाम अलगाववादी संगठनों और आतंकी साजिश के आकाओं पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी ने जिन संगठनों के लोगों पर केस दर्ज किया है उसमें कश्मीर की हुर्रियत कांफ्रेंस, आसिया आंद्राबी के संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत के सदस्य शामिल हैं।
इसके साथ ही कई आतंकी संगठनों पर भी केस दर्ज किए गए हैं। इनमें हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर ए तैयबा के कुछ लोगों का नाम है। हालांकि अब तक ईडी की ओर से इसपर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

हिंसा के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से होती थी फंडिंग
एनआईए
- फोटो : File Photo
पिछले दिनों कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए अलगाववादियों द्वारा पाकिस्तान और आईएसआई से पैसे लेने की बात सामने आई थी। एक निजी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग में अलगाववादियों द्वारा कश्मीार में हिंसा के लिए पैसे लिए जाने की बात कबूले जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम श्रीनगर पहुंची थी।
NIA की इस टीम द्वारा पिछले दिनों अलगाववादियों के तमाम ठिकानोें पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान अलगाववादियों के घर से आतंकी संगठनों के लेटरहेड समेत तमाम संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। इन सबूतों को एनआईए द्वारा खंगालने का काम चल रहा था, इसी बीच ईडी द्वारा भी मामले में केस दर्ज किया गया।