{"_id":"6637e9b544af73418a0ce8f4","slug":"cartoon-exhibition-organised-jammu-news-c-10-jam1004-354741-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर के 64 व्यंग्यचित्रों को किया प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर के 64 व्यंग्यचित्रों को किया प्रदर्शित
विज्ञापन
- नटरंग ने कला केंद्र जम्मू में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर लगाई प्रदर्शनी (फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नटरंग की ओर से कला केंद्र जम्मू में रविवार को विश्व कार्टूनिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर के व्यंग्यचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मनमोहक प्रदर्शनी में चंद्रशेखर के 64 व्यंग्यचित्रों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें डॉ. करण सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रख्यात फिल्म निर्माता और लेखक वेद राही, प्रसिद्ध चित्रकार सुमन गुप्ता, प्रमुख गायक जीतेंद्र सिंह, डॉक्टर जेपी सिंह, जम्मू दूरदर्शन के पूर्व निदेशक डॉ. नसीब सिंह मन्हास, नटरंग के निदेशक बलवंत ठाकुर सहित जम्मू की प्रमुख हस्तियों के व्यंग्यचित्र शामिल रहे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्टून वॉच के संपादक त्रयम्बक शर्मा ने किया। इससे पहले कार्यक्रम के मेजबान नटरंग के निदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि जम्मू के गौरव चंद्रशेखर को अपने रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से जम्मू को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में लाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने यह संभव बनाया कि शहर में इस कार्यक्रम के आयोजन से जम्मू को यह वैश्विक पहचान मिले। पिछले 30 वर्षों से कार्टून की दुनिया में अपना मुकाम हासिल करने वाले कार्टूनिस्ट शेखर को भारत और विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों का आयोजन करने और उनमें भाग लेने का श्रेय प्राप्त है। यह पहली बार है कि जम्मू की प्रमुख हस्तियों को उनके कैरिकेचर के माध्यम से कार्टून में चित्रित किया गया है।
समारोह में बीएसएफ के पूर्व आईजी सुनील मेहता, कला केंद्र सोसायटी के सचिव जावेद राही, अजय खजूरिया, सुमन गुप्ता, सतीश चलोत्रा, नसीब सिंह, शमशेर सिंह चाढ़क, तरुण उप्पल, राजीव लूथरा, राकेश शर्मा, राजेश्वर सिंह राजू, कृपाल सिंह, सुरेश शर्मा, मनोज चोपड़ा और संध्या गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
सभी अखबारों में कार्टून जरूर होना चाहिए : चंद्रशेखर (फोटो)
जम्मू के प्रख्यात कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ल्ड कार्टूनिस्ट डे पर जम्मू में पहली बार कार्टून प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें जम्मू के प्रमुख लोगों को दर्शाया गया है। 10 दिनों से बिना सोए मैंने ये व्यंग्यचित्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं 23 सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय हूं। मेरे दिमाग में 24 घंटे कार्टून ही चलता है। कार्टून को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में युवाओं को आगे आने की जरूरत है। नया ढंग आया है, नई तकनीक आई है। हमसे ज्यादा युवा अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं की सभी अखबारों में कार्टून को शुरू किया जाए, जिससे लोगों के बीच जागरूकता बढ़े।