फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Carnival

स्थानीय कलाकारों ने मंच मिलते ही दर्शाई कला

विज्ञापन
Carnival
रामबन। जिले में मंगलवार को तीन दिवसीय माहू महोत्सव का समापन हो गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र को शीतकालीन खेल गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना और गतिविधियों से स्थानीय प्रतिभाओं की एक श्रृंखला को प्रदर्शित कर पर्यटन क्षेत्र को गति प्रदान करना था।
विज्ञापन

माहू महोत्सव के समापन समारोह में उपायुक्त मुसरत इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह पहला आयोजन है जिसमें रामबन के युवाओं की रचनात्मक क्षमता के साथ माहू घाटी के विभिन्न पहलुओं को एक नवोदित पर्यटन स्थल के रूप में प्रदर्शित करने वाली गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला दर्शायी गई। सभी विभागों ने अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल शर्मा की देखरेख में एसडीएम बनिहाल जहीर अब्बास भट के साथ समन्वय कर विस्तृत व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह आगंतुकों की सुविधा के लिए होम स्टे और स्थानीय युवा उद्यमियों को अधिक रोजगार के अवसर प्रदान कराने की पहल थी। इसमें रोमांच को बढ़ाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, मोरी में स्नो स्कीइंग, स्नो साइकिलिंग, कैंपिंग और बर्फ से ढंके पहाड़ों में ट्रेकिंग सहित साहसिक पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया। माहू घाटी के अन्य क्षेत्रों में पौधरोपण के अलावा बागवानी, आयुष, एनआरएलएम, पशु और भेड़ पालन सहित विभिन्न विभागों और कुछ स्थानीय लोगों ने भी रोजगार उन्मुख योजनाओं को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने के लिए अपने स्टालों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बीच चुनाव आयोग ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी लाल चंद की देखरेख में जनता को मताधिकार और एक वोट के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। उत्सव के अंतिम दिन इसके आकर्षण में स्थानीय लोगों के साथ युवाओं ने संगीत प्रदर्शन भी किया जिसका आयोजन उपमंडल प्रशासन बनिहाल के स्थानीय लोगों के समन्वय से किया गया था। रामबन को साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं और प्रस्तावों पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed