{"_id":"5c6463aabdec227d9070c6c3","slug":"car-hit-an-old-man-in-jammu-then-put-him-into-car-and-throw-him-on-highway-after-he-was-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में कार सवार ने पहले टक्कर मारी, घायल को कार में डाला, मौत हो जाने पर हाईवे किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में कार सवार ने पहले टक्कर मारी, घायल को कार में डाला, मौत हो जाने पर हाईवे किनारे फेंका
Thu, 14 Feb 2019 12:06 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो
जम्मू में पहले टक्कर मारी, फिर घायल को कार में डाल लिया। मौत हो जाने के बाद शव हाईवे के किनारे विजयपुर में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने रिटायर्ड बीडीओ का शव विजयपुर से बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रिटायर बीडीओ गुलाम भट्ट मूल रूप से भद्रवाह के रहने वाले थे। इस समय बठिंडी में रह रहे थे। मंगलवार सुबह घर से सैर के लिए निकले भट्ट काफी देर तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। जब जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि मलिक मार्केट के पास एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना घायल हुआ था। जिसे कोई कार चालक अपने साथ कार में लेकर चला गया।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। बुधवार को विजयपुर पुलिस स्टेशन की तरफ से त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में बताया गया कि हाइवे के किनारे एक शव मिला है। जब त्रिकुटा नगर पुलिस मृतक के परिजनों के साथ विजयपुर पहुंची तो शव की पहचान की।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि जिस व्यक्ति ने टक्कर मारी। उसी ने शव को अपनी कार में रखकर यहां फेंक दिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है।