{"_id":"ed1ed8e31ed6d191e663602a48bf6df9","slug":"captain-vote-patiala-daughter-jayindr-patiala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनीत ने कैप्टन संग डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत ने कैप्टन संग डाला वोट
पटियाला।
Updated Thu, 21 Aug 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर ने वीरवार सुबह करीब सवा 9 बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सरकारी गर्ल्स कालेज में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। उनके परिवार के बाकी सदस्य बेटे रणइंद्र, बेटी जयइंद्र कौर और बहू रिश्मा कौर ने भी इसी पोलिंग बूथ पर अपने मत का इस्तेमाल किया।
सभी कांग्रेस की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग अकाली-भाजपा सरकार से बुरी तरह तंग आ चुके हैं। लोग विकास चाहते हैं इसलिए वोट कांग्रेस के हक में ही डाले जाएंगे। यह साल 2017 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल हैं, जिसे कांग्रेस ही जीतेगी।
वहीं परनीत कौर ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में पहुंचने के बाद वह पटियालावालों का कर्ज उतारेंगी। शहर में दोबारा विकास की आंधी लाई जाएंगी। पटियाला के साथ उनका व उनके पूरे परिवार का भावनात्मक और सदियों पुराना रिश्ता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साढ़े सात सालों में अकालियों ने विकास के नाम पर विनाश किया है। उसे पटियाला के लोग भूल नहीं सकते हैं। उपचुनाव के नतीजों के बाद बादल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।