{"_id":"633ea62fc9eba437e36aeefb","slug":"candidates-of-class-iv-protest-jkssb-office-jammu-demand-to-release-selection-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब जारी होगी लिस्ट: उम्मीदवारों ने JKSSB कार्यालय का घेराव किया, जोरदार नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब जारी होगी लिस्ट: उम्मीदवारों ने JKSSB कार्यालय का घेराव किया, जोरदार नारेबाजी कर जताया रोष
Thu, 06 Oct 2022 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:33 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें बस तारिख पर तारिख मिल रही है। बस धैर्य रखने को कह दिया जाता है। वे कितनी बार ही ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनके सवालों का कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर स्थित जेकेएसएसबी कार्यालय में गुरुवार को उस समय माहौल गरमागरम हो गया, जब चतुर्थ श्रेणी पद के उम्मीदवारों ने कार्यालय के भीतर नारेबाजी लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उम्मीदवारों ने जेकेएसएसबी और सरकार के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि वे सुबह दस बजे से यहां पहुंचे हैं, लेकिन कोई अधिकारी उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। दो साल से चयन सूची जारी नहीं की गई। आखिर कितने दिनों तक वे इंतजार करें।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की मांग करते हुए कहा कि चतुर्थ श्रेणी पद के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि उन्हें बस तारीख पर तारीख मिल रही है। बस धैर्य रखने को कह दिया जाता है। वे कितनी बार ही ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनके सवालों का कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं है। बोर्ड के चेयरमेन और अन्य अधिकारी उनसे बात तक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघर्ष का 128वां दिन: कब सुनेगी सरकार... तबादले की मांग को लेकर गरजे जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड केटेगरी इंप्लाइज
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब धरने से नहीं हटेंगे जब तक कि उनकी समस्या को हल नहीं किया जाएगा। हजारों उम्मीदवार लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। श्रीनगर में भी अभ्यर्थी लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे संघर्ष जारी रखेंगे।
बता दें कि 2020 में जेकेएसएसबी ने आठ हजार के करीब पदों पर अधिसूचना जारी की थी। इसमें से 3200 करीब उम्मीदवारों का चयन होना बाकी है। बोर्ड का कहना है कि चयन सूची तैयार है, लेकिन अभी तक सूची को जारी नहीं कर पाया है।
DG Lohia Murder Case: क्यों की डीजी लोहिया की हत्या, आरोपी यासिर ने किया खुलासा