फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Canceled trains start operation

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

Mon, 08 Feb 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Canceled trains start operation

कोहरे की वजह से जम्मू आने वाली निरस्त डेढ़ दर्जन ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। उत्तर रेलवे की ओर से कोहरे की स्थिति की दोबारा समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन


आठ जनवरी से 29 फरवरी के बीच ट्रेनों को निरस्त किया गया था या फिर उनके फेरे कम किए गए थे। उत्तर रेलवे के अनुसार 12445 नई दिल्ली-उधमपुर उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 फरवरी व 12446 उधमपुर-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 11 फरवरी से चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वहीं 12919 इंदौर-जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस आठ फरवरी व 12920 जम्मू तवी-इंदौर मालवा एक्सप्रेस 10 फरवरी, 54653 जम्मू तवी उधमपुर पैसेंजर नौ फरवरी व 54652 उधमपुर-जम्मू पैसेंजर 10 फरवरी, 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस आठ फरवरी तथा 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 10 फरवरी नियमित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस आठ फरवरी व 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 फरवरी, 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 फरवरी व 19224 जम्मू तवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 फरवरी, 19226 जम्मू तवी-भठिंडा एक्सप्रेस 11 फरवरी से चलेगी।


19225 भठिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 12 फरवरी और 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस नौ फरवरी व 22461 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 10 फरवरी से नियमित कर दी गई हैं। रेल प्रशासन के अनुसार कुल 258 ट्रेनों की सेवाएं बहाल की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed