{"_id":"5bb7d92d867a5534f835ece3","slug":"campaign-for-the-first-phase-municipal-election-will-stop-today-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आज थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार शनिवार को थम जाएगा। इस चरण में जम्मू व श्रीनगर नगर निगम के साथ दो म्युनिसिपल काउंसिल व 25 म्यूनिसिपल कमेटियों के लिए वोट डाले जाने हैं। सोमवार यानी 8 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमने से एक दिन पहले सियासी दलों व उम्मीदवारों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने शुक्रवार को नगर निगम जम्मू के कई वार्डों में अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर जीत का दम भरा।
विज्ञापन
रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा जम्मू नगर निगम सहित रियासत में हर क्षेत्र में मजबूत हुई है और निकाय चुनाव में जीत का डंका बजेगा। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने भाजपा पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पहले चरण का मतदान आठ अक्तूबर को
02 नगर निगम
02 म्यूनिसिपल काउंसिल
25 म्यूनिसिपल कमेटी
जम्मू संभाग
- जम्मू नगर निगम, बिश्नाह, अरनिया, आरएसपुरा, घो मन्हासा, अखनूर, ज्योड़ियां, खौड़, राजोरी, थानामंडी, नैशेरा,सुंदरबनी, कालाकोट, पुंछ व सुरनकोट।
कश्मीर संभाग
-श्रीनगर नगर निगम (वार्ड नं-16, 17 व 74), कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, बांदोपोरा, बारामूला, बडगाम, छादूरा, खानसाहिब, कुलगाम, देवसार, अच्छबल, कोकेरनाग, काडीगुंड, कारगिल व लेह।