{"_id":"0b6394213cc1f531bbb8472081fbf7c8","slug":"campaign-against-drug-uptake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से लाए गए 2300 नशीले कैप्सूल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से लाए गए 2300 नशीले कैप्सूल जब्त
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा/विजयपुर
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए विजयपुर में वीरवार को दो लोगों को पकड़ लिया गया। इन दोनों के पास से प्रतिबंधित 2300 कैप्सूल बरामद किए गए। एसडीपीओ विजयपुर शमशेर सिंह संब्याल की देखरेख में थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपियों में सौदागर मल व अजय कुमार दोनों निवासी गगोर (विजयपुर) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी कार (जेके21बी-1864) से जा रहे थे। विजयपुर से रामगढ़ की ओर जाते समय दोनों को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह रुकने के बजाय भागने लगे। इससे पुलिस का संदेह बढ़ गया। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
कार की तलाशी में पैरावॉन स्पास के 2300 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशीले कैप्सूल पंजाब से लाते थे और उन्हें रामगढ़-विजयपुर क्षेत्र के युवाओं में बेचते थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गत दिवस भी सांबा में एक व्यक्ति को 1000 से अधिक कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। एक अन्य मामले में विजयपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब के साथ दबोचा। तलाशी के दौरान बाइक (जेके02एएच-5737) से शराब के 52 फ्रूटियां बरामद की गईं। आरोपी महेश कुमार शर्मा घो ब्राह्मणा (रामगढ़) बताया गया है।