{"_id":"6540171daacf4f5520096854","slug":"campaign-against-drug-jammu-news-c-10-jmu1037-234236-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान चलाया
Tue, 31 Oct 2023 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत रेंज पुलिस मुख्यालय की ओर से नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नुक्कड़-नाटक से नशा मुक्त समुदाय को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शक्ति कुमार पाठक के नियंत्रण और कमान के तहत सोमवार को टैक्सी स्टैंड और रेलवे स्टेशन जम्मू में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि शक्ति कुमार पाठक ने कहा कि आरपीएचक्यू जम्मू, जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के प्रत्येक पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड के अधिकार क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा एक जहर है, जो नष्ट कर देता है। जीवन में हमें नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए मार्गदर्शन करना चाहिए। नुक्कड़ नाटक की टीम को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और बुरे प्रभावों से संबंधित उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरपीएचक्यू जम्मू और टैक्सी स्टैंड रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष से नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी रेलवे मोहन लाल कैथ, एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच, एसपी साउथ शाहीन वाहिद, डीएसपी आरपीएचक्यू रमन कुमार, जतिंदर सिंह संब्याल, इंस्पेक्टर अंजू पंडिता, एसआई सुरेश कुमार, एएसआई जसवीर सिंह, एसजीसीटी सुदेश शर्मा, एसजीसीटी पुरषोतम चौधरी, आरपीएचक्यू जम्मू से एसजीसीटी अरुण कुमार और एसजीसीटी नरिंदर शर्मा, दीपक खजुरिया, आरजे सारंग ब्रांड एंबेसडर रेड एफएम, महीक्षित सिंह, स्टेशन मास्टर रेलवे जम्मू जुगल शर्मा, दविंदर चौधरी अध्यक्ष टैक्सी स्टैंड रेलवे जम्मू, डॉ. मोहम्मद माजिद, असिस्टेंट प्रो. महिला कॉलेज परेड जम्मू मौजूद रहे।