फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CAG report: Even after approval, security related goods worth 500 crores could not be bought, reprimanded the Home Department of Jammu and Kashmir

कैग की रिपोर्ट में खुलासा: स्वीकृति के बाद भी नहीं खरीद पाए सुरक्षा से जुड़ा 500 करोड़ का सामान, जम्मू-कश्मीर गृह विभाग को फटकार

Fri, 21 Jan 2022 03:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 03:48 PM IST
सार

सरकारी लेखा परीक्षा निकाय ने बताया कि परियोजना के तहत 56 वस्तुओं और कार्यों की खरीद और स्थापना की जानी थी। इसमें विभिन्न प्रकार के 669 वाहनों को खरीदना था लेकिर 547 की खरीद हो पाई है। 

विज्ञापन
CAG report: Even after approval, security related goods worth 500 crores could not be bought, reprimanded the Home Department of Jammu and Kashmir
cag

विस्तार

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग को प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत स्वीकृत 500 करोड़ रुपये से अधिक के धन का उपयोग करने में विफ ल रहने के लिए फटकार लगाई है। इस राशि का उपयोग केंद्रशासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च सुरक्षा प्रणाली की खरीद पर करना था।

विज्ञापन


सामान खदीदने में विफल रहने के लिए गृह विभाग को लताड़
सरकारी लेखा परीक्षा निकाय ने बताया कि परियोजना के तहत 56 वस्तुओं और कार्यों की खरीद और स्थापना की जानी थी और जिनमें से 33 वस्तुओं और कार्यों की खरीद(59 प्रतिशत) विभाग द्वारा अगस्त 2020 तक पूरी की गई थी। इसने 31 अगस्त 2020 तक एकीकृत कमांड सेंटर और उससे जुड़े घटकों के निष्पादन के लिए लेने में विफल रहने के लिए गृह विभाग को लताड़ लगाई।

विज्ञापन


पुलिस स्टेशनों के लिए 413 सीसीटीवी की खरीद

इसी तरह पुलिस स्टेशनों के लिए 413 सीसीटीवी की खरीद अगस्त 2020 में भी निविदा प्रक्रिया के तहत थी। कैग ने कहा कि विभिन्न प्रकार के 669 वाहनों (बुलेटप्रूफ बंकर, रक्षक वाहन, जिप्सी, दंगा रोधी वाहन, हाइड्रोलिक क्रेन, जेसीबी,  ट्रैक्टर) को मंजूरी दी गई थी। इनमें केवल 547 की खरीद की गई थी जिनमें से 499 वाहनों को अगस्त 2020 तक वितरित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
100.27 करोड़ रुपये की खरीद  बिना टेंडर के
रिपोर्ट में कहा गया कि 100.27 करोड़ रुपये की खरीद (जिसमें वाहन, बॉडी प्रोटेक्टर, बुलेटप्रूफ पटका, दंगा रोधी वाहन, फ ार्म ट्रैक ट्रैक्टर और लोडर शामिल हैं) पुलिस मुख्यालय द्वारा या तो रिपीट ऑर्डर के आधार पर या मूल निमार्ताओं से बिना निविदाओं को आमंत्रित कर और दरों की तर्कसंगतता का पता लगाए बगैर किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed