फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cabinet reshuffle in Jammu And Kashmir Kavinder Gupta new Deputy Cm of j&k

महबूबा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कविंद्र गुप्ता बने डिप्टी सीएम, सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Mon, 30 Apr 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
cabinet reshuffle in Jammu And Kashmir Kavinder Gupta new Deputy Cm of j&k
शपथ ग्रहण करते कविंद्र गुप्ता - फोटो : ANI
पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार में सबसे बड़े उलटफेर में स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता को नया डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया गया है। कवीन्द्र समेत 8 नए मंत्रियों को गवर्नर एनएन वोहरा ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा, विधायक राजीव जसरोटिया, देवेन्द्र मनयाल, शक्ति परिहार, मोहम्मद खलील बंद और मोहम्मद अशरफ मीर को नया मंत्री बनाया गया है। सुनील शर्मा को राज्यमंत्री से प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल रहे बाली भगत, कानून मंत्री अब्दुल हक और पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।  जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसाना रेप कांड में आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लेने के कारण भाजपा नेतृत्व ने तत्कालीन मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा और लाल सिंह का इस्तीफा ले लिया था। तब से मंत्रिमंडल में फेरबदल की प्रतीक्षा की जा रही थी।

डैमेज कंट्रोल के तहत बाद में भाजपा ने सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए ताकि बड़े फेरबदल को अंजाम दिया जा सके। अंतिम क्षणों तक उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह आश्वस्त थे कि उनकी कुर्सी बची रहेगी लेकिन रविवार को आलाकमान ने उन्हें दिल्ली तलब कर इस्तीफा ले लिया।

उन्हें स्पीकर बनाया जाना प्रस्तावित है लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा अब मंत्री बन गए हैं, इसलिए नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी निर्मल के नाम पर विचार किया जा सकता है। 

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का अहमियत

cabinet reshuffle in Jammu And Kashmir Kavinder Gupta new Deputy Cm of j&k

फेरबदल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। हटाए जाने वाले मंत्रियों में सांबा जिले का प्रतिनिधित्व चंद्र प्रकाश गंगा और कठुआ जिले का लाल सिंह कर रहे थे। अब देवेन्द्र मनयाल सांबा का और राजीव कठुआ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

देश भर में दलितोें के हितों के मुद्दे पर घिरी भाजपा ने जम्मू कश्मीर में दलित कार्ड खेलते हुए देवेन्द्र मनयाल को कैबिनेट में जगह दी है। चूंकि हटाए गए लाल सिंह राजपूत जाति से थे इसलिए इसी जाति के राजीव जसरोटिया को उनकी जगह दी गई है। नए मंत्री डोडा के विधायक शक्ति परिहार भी इसी जाति से आते हैं। 

शपथ ग्रहण में भारत माता के जयकार गूंजे
जम्मू। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में दो बार भारत माता की जय के जयकारे गूंजे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने शपथ लेने के बाद पहली बार भारत माता की जय के नारे लगाए और बाद में शक्ति परिहार ने शपथ के बाद इसे दोहराया।

भाजपा के कवीन्द्र गुप्ता, सतपाल शर्मा, सुनील शर्मा ने हिंदी में शपथ ली, जबकि राजीव जसरोटिया, देवेंद्र मनयाल, शक्ति परिहार और पीडीपी के मोहम्मद अशरफ मीर ने अंग्रेजी में शपथ ली। पीडीपी के मोहम्मद खलील बंद ने उर्दू में शपथ ली।

उप मुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता कुर्ता पायजामा और जैकेट में आए थे जबकि शक्ति परिहार ने सफेद सूट पहना था। भाजपा के नए मंत्री देवेन्द्र मनयाल ने पारंपरिक पगड़ी पहनकर शपथ ली। पीडीपी के मोहम्मद खलील छड़ी के सहारे मंच तक पहुंचे।

भाजपा के सतपाल शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव जसरोटिया ने कुर्ता पायजामा और जैकेट पहनी थी। जबकि पीडीपी के मोहम्मद असरफ शूट में थे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाजपा के महासचिव राम माधव और राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed