{"_id":"03a932904cdb1bd57029f89eb8fafb22","slug":"busted-illegal-timber-trade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के अवैध व्यापार का भंडाफोड़, 200 लॉग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के अवैध व्यापार का भंडाफोड़, 200 लॉग बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरे पौधों को काट कर लकड़ी का अवैध कारोबार कर रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक व्यापारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लकड़ी के करीब 200 लॉग जब्त किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले की थन्नामंडी तहसील में पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग पिछले काफी समय से लकड़ी का अवैध कारोबार कर रहे हैं।
पुख्ता जानकारी के आधार पर एसएचओ मेहराज उद्दीन रैणा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने थन्नामंडी के पंगाई क्षेत्र में कुछ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान स्थानीय निवासी एवं पूर्व सैन्य कर्मी बरकत हुसैन के घर से पुलिस ने 200 लकड़ी के लॉग जब्त किए।
विज्ञापन
पुलिस ने बरकत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए राजोरी के एसएसपी मुबस्सर लतीफी ने बताया कि बरकत हुसैन पिछले कुछ समय से पंगाई व आसपास के जंगलों से हरे पौधे काट कर लकड़ी इकट्ठी किया करता था। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
इस अवैध कारोबार में वन्य विभाग के कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा रहा। आने वाले दिनों में वन्य विभाग के कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है।