फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   business

दो माह बाद एक साथ खुला वजार

विज्ञापन
business
आरएस पुरा। लगभग दो माह बाद शुक्रवार को एक साथ बाजार खुलने पर कई दिनों बाद बाजार में रौनक लौटी है। इससे दुकानदारों को राहत मिली। वहीं लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

आरएस पुरा कस्वे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चला रहे विक्रम संधू का कहना है कि कोरोना के चलते कारोबार बंद रहने पर नुकसान उठाना पड़। अब पहले जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से रुटीन बना दुकानें खुलवाई जा रहीं। इससे कारोबार बेहतर नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि दुकान पर पड़ा स्टाक अधिक होने पर अब मौसम में बदलाव के चलते नई वेरायटी लाना भी मुश्किल है। शाम के समय रेहड़ी लगाने वाले सुरेंद्र कुमार का कहना है कि चिकन, मछली फ्राई का स्टाल लगाने पर शाम को ही काम होता है। दो माह से काम बंद पड़ा होने पर अब घर का खर्च चला पाना भी मुश्किल बना है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शाम के समय रेहड़ियां लगाने वाले व चिकन व मछली सहित अन्य स्टाल वाले लोगों को शाम पांच से रात नौ बजे तक का समय दिया जाए। ताकि वह अपनी रोजी- रोटी चला सकें।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक की दुकान चला रहे प्रवीण कुमार का कहना है कि इन दिनों अधिक गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों में काफी कम ग्राहक खरीदारी करने के लिए आते हैं। प्रशासन को चाहिए रात नौ बजे तक दुकानें खुली रखने का समय तय किया जाए, ताकि कारोबार पटरी पर लौटने पर दुकानदारों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि 13 जून को सरकार की ओर से रोटेशन के मुताबिक दुकानें खोलने की योजना को लागू किया गया। इससे कारोबार सही प्रकार नहीं चल पा रहा। सरकार को चाहिए कि दिन के समय में ही दो शिफ्टों में बाजार खुलवाया जाए, ताकि कारोबार बेहतरी से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
उपायुक्त की ओर से जारी गाइड लाइन के मुताबिक ही बाजार खोलने और बंद करने पर निर्भर है। लोगों को चाहिए कि सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करने के साथ मास्क लगाए जाने के साथ दो गज की दूरी बनाकर रखें ताकि कोरोना से बचा जा सके। हालांकि दस दिन में उपजिले में अब पहले के मुकाबले पॉजिटिव कम मात्रा में लोग निकल रहे, अभी भी हालत बेहतर नहीं हैं। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक वींकेड लॉकडाउन लागू रहेगा।
-रामलाल शर्मा, एसडीएम, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed