{"_id":"bb4af3538ed748edb0ba7d056771efd0","slug":"business-permit-vehicles-use-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में व्यवसायिक परमिट वाहनों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में व्यवसायिक परमिट वाहनों का इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभाग में स्कूलों और कालेजों के लिए चलने वाली मिनी बसों और बसों की परिवहन विभाग के पास कोई सही जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विभाग के पास इसकी जानकारी तो है कि अवैध रूप से स्कूलों में रूट परमिट वाली बसों और मिनी बसों का परिचालन होता है, लेकिन इनकी संख्या विभाग के पास नहीं है। विभाग ने भी इसे मानते हुए कहा है कि नए साल में इसका सर्वे कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहर और आसपास के कई बड़े स्कूलों ने अपने स्कूलों के लिए एजुकेशन परमिट लेकर वाहन लगाए हुए हैं, लेकिन कई ऐसे हैं, जिनके पास पांच वाहन हैं तो दो इसमें व्यवसायिक परमिट के हैं और दो एजुकेशन परमिट।
विज्ञापन
सिर्फ जम्मू जिले में ही एक अनुमान के मुताबिक सौ वाहन व्यवसायिक परमिट के हैं, जो स्कूलों के लिए लगाए हैं। यह वाहन अवैध रूप से स्कूलों के लिए लगे हैं, जो स्कूल टाइम पर बच्चों को घर पहुंचाते हैं और बाद में सड़कों पर दौड़ते हैं। विभाग के पास जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
आरटीओ अश्विनी खजुरिया का कहना है कि काफी हद तक स्कूलों के पास एजुकेशन परमिट के वाहन हैं, लेकिन सच्चाई यह भी है कि कई स्कूलों के पास व्यवसायिक परमिट के वाहन हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग अभियान चलाएगा।