{"_id":"5daac3038ebc3e015a224236","slug":"buses-did-not-run-on-jammu-kathua-route-even-on-fifth-day-sarore-toll-plaza-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोर टोल प्लाजा विवादः जम्मू-कठुआ रूट पर पांचवें दिन भी नहीं चलीं बसें, बेहाल हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोर टोल प्लाजा विवादः जम्मू-कठुआ रूट पर पांचवें दिन भी नहीं चलीं बसें, बेहाल हुए यात्री
Sat, 19 Oct 2019 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट यूनियन के विरोध के चलते लोग हुए परेशान
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोर में टोल प्लाजा, वाहन पंजीकरण नियम और नए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन की मांग पर जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली निजी बसें नहीं चलीं। जम्मू-कठुआ बस यूनियन के आह्वान पर हड़ताल रही। बसें न चलने से सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी आई है।
विज्ञापन
यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक लिखित में आदेश नहीं मिलता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जम्मू-कठुआ रूट पर लगातार पांचवें दिन 300 से ज्यादा बसें नहीं चलीं। लोगों को रोडवेज और अन्य राज्यों से आने वाली बसों में गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है। लोग बसें आने का इंतजार करते रहे। कम दूरी का सफर तय करने वाली सवारियों को पैदल भी गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे और कर्मचारी भी काफी परेशान हुए। हड़ताल 14 अक्तूबर को शुरू हुई थी। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा के कारण ट्रांसपोर्टरों को बसें चलना मुश्किल हो गया है। इसका विरोध किया जा रहा है। जल्द से जल्द इसे बंद किया जाए। जब तक सरकार फैसला नहीं लेती है। हड़ताल जारी रहेगी। इससे आम लोगों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
बीसी रोड में खड़ी रहीं बसें
बस स्टैंड और बीसी रोड में बसें खड़ी रहीं। बस स्टैंड स्थित जम्मू-कठुआ काउंटर भी खाली रहा। हालांकि सवारियां बसों के बारे में पूछताछ कर रहीं। हड़ताल होने के कारण सवारियों को अन्य राज्य की बसों में रवाना किया गया।