फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus turn, Fifteen injured

अनियंत्रित बस पलटी, पंद्रह घायल

Tue, 17 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर Updated Tue, 17 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
bus turn, Fifteen injured

गांव गुड़ा मार्ग पर सोमवार को एक बस अनियंत्रित होने से पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादा सरकारी कर्मचारी और विद्यार्थी हैं, जिन्हें सब जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। हादसा सुबह के समय हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस पलांवला से जम्मू के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


गुड़ा मार्ग के पास पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति बन गई। आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई वह मौके पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे में पंद्रह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में ताराचंद, बोधराज, राजेंद्र कुमार, पूरन लाल, पवन कुमार, विनोद सिंह, मधु शर्मा, राजेश कुमार, तरसेम लाल, गिरधारी लाल, ठाकुर दास, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम, अमित, अश्विनी शामिल हैं। बाद में घायल तरसेम लाल को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed