{"_id":"581c2b394f1c1bad31437f7e","slug":"bus-met-with-accident-in-poonch-4-dead-3-suffered-injuries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुंछ में दर्दनाक हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भारत पाक नियंत्रण रेखा से सटे गांव गूंतरियां में आज सुबह करीब 8 बजे पुंछ जा रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। गांव गूंतरियां में हुए इस बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरनकोट तहसील के 7 लोग बस में सवार होकर पुंछ में साईं मीरा बक्श की जियारत पर सजदा करने आए थे। सजदे के बाद वापस सुरनकोट लौटने के लिए बस चालक ने गाड़ी को स्टैंड से बाहर निकाला। इसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पहले तो पहाड़ी से नीचे की एक सड़क पर गिरी और उसके बाद लुढ़कते हुए करीब 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन
इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान हादसे का शिकार हुए लोगों को स्थानीय नागरिकों की द्वारा बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल हैं जिन्हें एंबुलेंस से जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
4 साल के बच्चे समेत 3 की मौके पर मौत
जीएमसी में घायलों का इलाज जारी
- फोटो : Amar Ujala
इस भीषण हादसे में मृत लोगों में एक चार साल का बच्चा रियाज भी है। प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। हादसे में मृत अन्य 3 लोगों की पहचान अब्दुल गनी, मोहम्मद नसीर और मोहम्मद युसूफ के रूप में हुई है। ये सभी लोग सुरनकोट के रहने वाले हैं।
हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को जीएमसी में लाया गया है उनमें जुबैर हुसैन निवासी मंडी तहसील, शरीफा निवासी सुरनकोट व मुमताज निवासी छम्बर किनारी मंडी शामिल हैं।
इन सभी लोगों को जीएमसी में दाखिल करके इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को जीएमसी में लाया गया है उनमें जुबैर हुसैन निवासी मंडी तहसील, शरीफा निवासी सुरनकोट व मुमताज निवासी छम्बर किनारी मंडी शामिल हैं।
इन सभी लोगों को जीएमसी में दाखिल करके इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।