{"_id":"5953bf064f1c1b24638b4671","slug":"bus-glass-broken-accidently-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनावश टूटा अमरनाथ यात्रियों की बस का शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनावश टूटा अमरनाथ यात्रियों की बस का शीशा
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनावश टूटा शीशा
- फोटो : graphic
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की एक बस का शीशा दुर्घटनावश टूट जाने के बाद अफवाहों का दौर चल गया। पुलिस कंट्रोल रुम कठुआ के अनुसार राजस्थान से आ रही एक बस जिसका नंबर RJ18 PA 3707 था ये कठुआ के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान एक जगह बस ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने के तुरंत बाद बस का शीशा टूट गया जिसके कारण यात्रियों में थोड़ी देर के लिए अफवाहों का दौर चलता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस का फ्लाइंग दस्ता पहुंचा तो पता चला कि गाड़ी के शीशे में पहले से दरार थी और तेजी से ब्रेक लगने के झटके से इसका शीशा टूट गया था।
विज्ञापन
हालांकि कुछ देर तक ऐसी अफवाहें उड़ रहीं कि यात्रियों की बस पर पथराव किया गया है। घटना के बारे में डीएसपी मुख्यालय एसएस संब्याल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही वो खुद थाना प्रभारी के साथ मौके पर गए श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बताया कि बस के शीशे में पहले से ही दरारें आई थी जो अचानक टूटकर गिर गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को गफलत हो गई। उन्होंने बताया कि बस पर पत्थरबाजी का कोई भी मामला नहीं था और श्रद्धालुआें को समझाकर आगे रवाना कर दिया गया है।