{"_id":"6af5389676dcff1e240e532a","slug":"bullet-riddled-bodies-of-two-missing-spos-recovered-from-jammu-and-kashmir-kishtwar-weapons-not-found-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ से लापता दो एसपीओ के शव मिले, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी थे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ से लापता दो एसपीओ के शव मिले, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी थे गायब
Thu, 12 Nov 2026 09:25 AM IST
Sharukh Khan
पीटीआई, जम्मू-कश्मीर
पीटीआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:25 AM IST
सार
किश्तवाड़ के दच्छन में लापता दो एसपीओ के शव मिले हैं। दोनों के शव गोलियों से छलनी मिले हैं। दोनों एसपीओ कियार कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की चौकी के लिए निकले थे।
विज्ञापन
kishtwar spos killed
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से लापता दो SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। जवानों के हथियार नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए थे। दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे।
उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

Trending Videos
लापता एसपीओ की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई थी। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए आसपास के इलाकों के साथ दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई थीं।
विज्ञापन