फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bullet-proof Scorpio received by Jammu Kashmir police officers, grenade attack will not be affected

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अफसरों को मिली बुलेट प्रूफ स्कॉरपियो, ग्रेनेड हमले का भी नहीं होगा असर

Mon, 11 Nov 2019 12:26 AM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Nov 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bullet-proof Scorpio received by Jammu Kashmir police officers, grenade attack will not be affected
बुलेट प्रूफ कार - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अब एसपी से आईजी स्तर के अधिकारी कानून व्यवस्था की जांच के लिए 45 लाख की बुलेट प्रूफ स्कॉरपियो में जाएंगे। अभी तक अधिकारियों के पास 10 से 12 लाख वाली स्कॉरपियो थी। हाल ही में पुलिस अफसरों को सफेद स्कॉरपियो मिली हैं जो पहले की तुलना में काफी मजबूत और महफूज हैं। इसमें 10 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस वाहन का नाम रक्षक प्लस है। जिसमें बने सुराख से गन लगाकर फायर भी किया जा सकता है। अभी तक ये वाहन कश्मीर संभाग के आतंकवादग्रस्त जिलों में तैनात अफसरों को ही मिलते रहे हैं लेकिन अब जम्मू संभाग में तैनात अफसरों को भी दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पथराव रोकेगा, ग्रेनेड हमले का असर नहीं होगा
एसपी हेडक्वार्टर फारूक केसर को भी यह वाहन दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कॉरपियो के बाहर एक कवच भी बना है जो पथराव को रोकेगा। साथ ही इस वाहन को किसी तरह की फायरिंग या ग्रेनेड से नुकसान नहीं होगा। अकसर देखा गया है कि जब कहीं पाकिस्तानी गोलाबारी या आतंकी हमला होता है तो अधिकारी अपने वाहनों तक में घायलों को लेकर जाते हैं। नए वाहनों से अब सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed