फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bukhari meet to modi

अपनी पार्टी के अध्यक्ष बुखारी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

विज्ञापन
bukhari meet to modi
जम्मू। अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के हालात पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पीएम को ज्ञापन देकर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने व 4 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली की मांग की। बुखारी की मोदी से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को करीब एक घंटे की भेंट वार्ता में अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने व्यापक रोजगार पैकेज का भी आग्रह किया। ज्ञापन में राज्य का दर्जा बहाल करने पर जोर दिया गया ताकि जम्मू कश्मीर के लोगों की प्रमुख मांग पूरी हो सकें। इसके अलावा 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा पर जारी रोक को जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ भेदभाव बताते हुए इस सेवा को तत्काल बहाल करने की भी मांग की। जम्मू-कश्मीर के यूपीएससी के उम्मीदवारों के हित में अधिकतम आयु सीमा में रियायत को बहाल करने की भी मांग की। उन्होंने कश्मीरी पंडित विस्थापितों की पूरे सम्मान के साथ घाटी में घर वापसी करवाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की खस्ताहालत के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई। वहीं वैकल्पिक हाईवे मुगल रोड और किश्तवाड़ सिंथन मार्ग को बेेहतर तरीके से विकसित करने की भी मांग की। सीमांत क्षेत्रों में व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकरों का निर्माण तेज गति से करवाने की भी मांग की। वहीं बुखारी ने कोरोना से बेहतर तरीके से निपटने के केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की और देश में व्यापक स्तर पर वैक्सीन अभियान शुरू करने के मोदी सरकार के कदम का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed