{"_id":"5a2e9c6c4f1c1bf4688c08d3","slug":"buisness-man-dead-in-a-road-accident-in-jammu-near-bahu-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे कारोबारी के साथ घटी ये दर्दनाक घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रहे कारोबारी के साथ घटी ये दर्दनाक घटना
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Accident
रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक कारोबारी की मौत हो गई। हादसा शहर के बाहु प्लाजा स्थित जोरावर सिंह चौक पर हुआ। मृतक नरवाल में टायरों का कारोबार करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है। इसे लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन महाजन गांधी नगर इलाके से अपने त्रिकुटा नगर स्थित आवास की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार जोरावर सिंह चौक पर प्रतिमा स्थल से टकराकर चौक पर ही पलट गई। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और लोगों की मदद से उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
कार बुरी तरह से पलट जाने के कारण काफी गहरे चोटें आई हुई थी। जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचित किया।
विज्ञापन