फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   buffalo kills 13 year boy in rajouri

भैंस ने गला घोंट कर ले ली 13 साल के बच्चे की जान

Mon, 18 May 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 18 May 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
buffalo kills 13 year boy in rajouri

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के धनवां क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 13 साल के 9वीं कक्षा के छात्र की उस समय मौत हो गई, जब वह अपनी ही भैंस को घर ला जा रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रशीद शनिवार की देर शाम करीब सात बजे अपनी भैंस को घास खिलाने के बाद घर ले जा रहा था। तभी अचानक भैंस के गले में पड़ा रस्से में छात्र फंस गया।

विज्ञापन


भैंस उसे घसीटने लगी, बच्चे का गला रस्से में अटक गया और करीब आधा किलोमीटर तक वह उसे घसीट कर अपने साथ ले गई और जब भैंस रुकी तो छात्र खून में लथपथ बेहोश हो चुका था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक  बच्चे के गले में रस्से के फंस जाने से ही मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्दकर दिया गया है।
विज्ञापन


8वीं के इम्तहान में दूसरा स्थान हासिल किया था
मोहम्मद आसिफ ने अपनी आठवीं कक्षा की परीक्षा देकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उस निजी स्कूल के प्रिंसिपल बृजेश शर्मा ने बताया कि आसिफ मृतक बहुत होनहार छात्र था। 8वीं की बोर्ड परीक्षा में उसने दो विषयों में 100 प्रतिशत अंक भी हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया घर का इकलौता चिराग
राजकीय हाईस्कूल धनवां में नौवीं कक्षा में पढ़ रहा मोहम्मद आसिफ के चाचा ने बताया कि वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पिता पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत हैं और हृदय रोग से पीडि़त हैं। आसिफ अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दर्दनाक मौत के बाद बहनों को भी होश नहीं है। मां सुधबुध खो बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed