फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSP also boycott of local body election in jammu kashmir

बसपा ने भी निकाय चुनाव के बहिष्कार का किया एलान, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 20 Sep 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 20 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
BSP also boycott of local body election in jammu kashmir
बीएसपी

राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। प्रदेश नेतृत्व ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से राज्य के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए चुनावों को स्थगित करने की मांग की है।

विज्ञापन

 
वीरवार को यहां पत्रकारों से रूबरू बसपा के प्रदेश प्रधान सोमराज मगोत्रा ने कहा कि राज्य की मौजूदा परिस्थितियां चुनाव के लायक नहीं हैं। भाजपा और आरएसएस राज्य की जनता पर जबरन चुनाव थोप रहे हैं। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर क्षेत्र में विफल रही है। राज्य के प्रमुख दलों के चुनाव से किनारा करने के बाद भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 
विज्ञापन


पंचायती चुनाव पर पूछे गए सवाल पर मगोत्रा ने कहा कि इस पर आगामी हालात को देखते हुए बाद में फैसला लिया जाएगा। राज्य में 8 अक्तूबर से चार चरणों में निकाय और 17 नवंबर से नौ चरणों में पंचायत चुनाव करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed