{"_id":"69c4558b71f5b7c455089eb6","slug":"bsnl-network-is-the-weakest-in-jammu-with-the-highest-number-of-call-drops-jammu-news-c-10-jmu1062-868876-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में बीएसएनएल नेटवर्क सबसे कमजोर, कॉल ड्रॉप सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में बीएसएनएल नेटवर्क सबसे कमजोर, कॉल ड्रॉप सबसे अधिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ट्राई की रिपोर्ट में सबसे कम कॉल सफलता दर, सबसे ज्यादा कॉल ड्रॉप दर्ज
- 178 किमी शहर और 620 किमी सड़कों पर किया गया इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल का नेटवर्क प्रदर्शन अन्य ऑपरेटरों के मुकाबले सबसे कमजोर पाया गया है। कॉल कनेक्ट होने की दर सबसे कम और कॉल ड्रॉप दर सबसे अधिक दर्ज होने से उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ट्राई ने बीते फरवरी महीने में जम्मू-कश्मीर लाइसेंस सेवा क्षेत्र में इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट किया। इसके तहत जम्मू शहर में 178.2 किलोमीटर और प्रमुख मार्गों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर 620.5 किलोमीटर दूरी कवर की गई। कुल मिलाकर करीब 798.7 किलोमीटर क्षेत्र में नेटवर्क की गुणवत्ता को जमीन पर परखा गया। रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल का कॉल सेटअप सफलता दर 81.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यानी हर 100 कॉल में करीब 18 कॉल ठीक से कनेक्ट नहीं हो पा रहीं। वहीं कॉल ड्रॉप दर 7.87 प्रतिशत रही, जिससे कई कॉल बीच में ही कट जा रही हैं। इसके विपरीत अन्य ऑपरेटरों में कॉल सफलता दर 95 से 99 प्रतिशत और कॉल ड्रॉप दर लगभग शून्य से एक प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जो बेहतर नेटवर्क गुणवत्ता को दर्शाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गोल मार्केट और हरी मार्केट समेत कई इलाके शामिल
ड्राइव टेस्ट के दौरान शहर के प्रमुख बाजार जैसे गोल मार्केट और हरी मार्केट के साथ रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को शामिल किया गया। इसके अलावा जम्मू से जुड़े प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी नेटवर्क की स्थिति का आकलन किया गया, ताकि वास्तविक उपभोक्ता अनुभव सामने आ सके। परीक्षण में 2जी से 5जी तक की सभी मोबाइल तकनीकों को शामिल किया गया। कॉल कनेक्ट होने की स्थिति, कॉल ड्रॉप, वॉइस क्वालिटी के साथ डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड जैसे मानकों का मूल्यांकन किया गया, जिससे नेटवर्क की समग्र तस्वीर सामने आई।

नेटवर्क सुधार के लिए चल रहा अपग्रेडेशन: बीएसएनएल
बीएसएनएल जम्मू कश्मीर के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार के अनुसार नेटवर्क गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कई स्थानों पर नेटवर्क अपग्रेडेशन, नए टावरों की स्थापना और मौजूदा ढांचे को मजबूत करने की प्रक्रिया जारी है। कॉल ड्रॉप की समस्या को कम करने और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं, जिनका असर आने वाले समय में दिखेगा।