{"_id":"8fdd07007a7130b461a21954d779bca4","slug":"bsnl-mobile-tower-at-16000-ft-in-ladakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL ने लगाया देश का सबसे ऊंचा मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSNL ने लगाया देश का सबसे ऊंचा मोबाइल टावर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने शुक्रवार को सेना के सहयोग से लद्दाख में सबसे ऊंचे स्थान पर मोबाइल टावर लगाया है। इसे ईस्टर्न लद्दाख क्षेत्र में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
कर्नल एसडी गोस्वामी के मुताबिक यह टावर छंगताश में लगा है। इससे बीएसएनएल के मोबाइल नेटवर्क में आने वाली समस्याएं दूर होंगी।
यही नहीं, अपने दूर बैठे लोगों के साथ संपर्क करने में अब तक आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। मोबाइल के माध्यम से अब उनके कई काम आसान होंगे।