फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF Veer Prahari motorcycle rally leaves Jammu for next destination

हौसला: बीएसएफ की वीर प्रहरी मोटरसाइकिल रैली जम्मू से रवाना, दल में सभी दिव्यांग योद्धा शामिल 

Mon, 11 Apr 2022 10:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 10:04 PM IST
सार

रविवार को अबोहर और अमृतसर होते हुए 824 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू पहुंची। सोमवार को बीएसएफ के महानिरीक्षक डीके बूरा ने हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम में हरी झंडी दिखाने के बाद रैली को पंजाब के बीएसएफ खारकान कैंप के लिए रवाना किया।
 

विज्ञापन
BSF Veer Prahari motorcycle rally leaves Jammu for next destination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दिव्यांग योद्धाओं की वीर प्रहरी मोटरसाइकिल रैली सोमवार को जम्मू पहुंची। इसे यहां से अगले गतंव्य के लिए रवाना किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सात अप्रैल को दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से शुरू हुई थी।

विज्ञापन


रविवार को अबोहर और अमृतसर होते हुए 824 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू पहुंची। सोमवार को बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) डीके बूरा ने हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम में हरी झंडी दिखाने के बाद रैली को पंजाब के बीएसएफ खारकान कैंप के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह साहसिक पहल सभी अन्य दिव्यांगों को अपने जीवन को नया अर्थ देने की प्रेरणा देगी। बाइक चालकों में वे योद्धा भी हैं जो ड्यूटी के दौरान घायल हुए। बीएसएफ जम्मू-कश्मीर फ्रंटियर के करीब 30 ‘दिव्यांग योद्धाओं’ ने मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे कमांडेंट सुरिंदर सिंह के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रैली करीब 1,415 किलोमीटर की दूरी तय कर 13 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगी। इस रैली में 12 मोटरसाइकिल चालक हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed