फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF troops shoots down Pakistani Intruder in area of BOP Chak Faquira Sector Samba Jammu

पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया

Mon, 08 Feb 2021 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
BSF troops shoots down Pakistani Intruder in area of BOP Chak Faquira Sector Samba Jammu
सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया - फोटो : बीएसएफ

जम्मू संभाग के सांबा में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। मारे गए घुसपैठिए का शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के सेक्टर सांबा के बीओपी चक फकीरा क्षेत्र में बीपी नंबर 64 के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया देखा। कई बार चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः वो जलप्रलय यादकर आज भी सिहर उठता है जम्मू-कश्मीर, उन भयानक यादों से उड़ जाती है नींद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ ने कार्रवाई शुरू की, और उसे मार गिराया। पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि इसी क्षेत्र में 23 अगस्त 2020 को भी एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया था। हाल ही में इस क्षेत्र में सुरंग का भी पता चला था।


यह भी पढ़ें- जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा    

इससे पहले जनवरी में सीमा सुरक्षा बल ने हीरानगर के पानसर में एक सुरंग का पता लगाया था। इसकी लंबाई 150 मीटर थी। पाकिस्तानी खुफिया विभाग ने आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए इसका निर्माण किया था। बीपी नंबर 14 और 15 के बीच सुरंग का पता चला था। 

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला  

बीएसएफ ने जून 2020 में इसी इलाके में हथियारों और गोला-बारूद ले जा रहे एक पाकिस्तानी हेक्साकॉप्टर को मार गिराया था। सैनिकों ने नवंबर 2019 में इसी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed