{"_id":"5764ff544f1c1b591811c070","slug":"bsf-troops-saved-the-lives-of-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नहर में गिरी, BSF के जवानों ने बचाई युवक-युवती की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार नहर में गिरी, BSF के जवानों ने बचाई युवक-युवती की जान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार रणवीर नहर में गिर गई। कार में सवार युवक और युवती को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने किसी तरह नहर से बाहर निकाला। युवक शहर के पीर मिट्ठा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद पांच बजे के करीब अखनूर से जम्मू की ओर जा रही मारुति कार पलौड़ा स्थित बीएसएफ स्कूल के पास नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
कार के गिरते ही नहर के उस पार तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए नहर में डूबने के कगार पर पहुंच चुके युवक और युवती को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला। दोमाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन