फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF's hairdresser have important information

जासूसी कांड: बीएसएफ के नाई के पास हैं महत्वपूर्ण जानकारियां

Fri, 04 Dec 2015 01:26 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
BSF's hairdresser have important information

सेना और बीएसएफ की महत्वपूर्ण एवं गुप्त जानकारियां पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध करवाने के मामले में शामिल पाए गए बीएसएफ के एक नाई और शिक्षा विभाग के चपरासी की धर पकड़ के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार को भी छापामारी जारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम राजोरी में डेरा डाल बैठी है और फरार नाई व शिक्षा विभाग के चपरासी की धर पकड़ के अलावा कुछ अन्य लोगों पर भी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फरार बीएसएफ नाई के पास बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार नाई बीएसएफ में तैनात था और हमेशा हैड कांस्टेबल अब्दुल रशीद के संपर्क में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रशीद ने दी थी नाई को गुप्त जानकार‌ियां

BSF's hairdresser have important information

आईएसआई व पाक आतंकवादियों के लिए काम कर रहा हेड कांस्टेबल रशीद कुछ जरूरी एवं गुप्त दस्तावेजों को चुरा कर नाई को दिया करता था और नाई उन दस्तावेजों को पकड़े गए शिक्षा कर्मी कफायतुल्ला को सौंपा करता था।

चूंकि नाई बीएसएफ में तैनात था, इसलिए उसपर न तो कोई शक करता था और न ही उसके आने-जाने के समय पर तलाशी ली जाती थी। सूत्रों के अनुसार यदि बीएसएफ नाई हत्थे चड़ जाता है तो उससे जासूसी कांड में शामिल कुछ और लोगों के नामों का भी पता चल सकता है।

वहीं सूत्रों के अनुसार फरार चपरासी से भी कुछ  महत्वपूर्ण जानकरियां मिल सकती हैं। सूत्रों के अनुसार वीरवार को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ स्थानों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed