फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf personnel die in jammu

संदिग्ध हाल में चली गोली से बीएसएफ कर्मी की मौत

Sun, 06 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Dec 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
bsf personnel die in jammu

छुट्टी काट कर लौटे बीएसएफ कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से मौत हो गई। मृतक कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

विज्ञापन


मृतक रमन कुमार, पंजाब के (गुरदासपुर) दीनानगर का रहने वाला था। सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शेरगढ़ बीएसएफ कैंप में रविवार को कर्मी की खुद की बंदूक से निकली गोली से मौत हुई। बताया जा रहा है कि पेट पर लगी गोली पीठ से जाकर बाहर निकली।
विज्ञापन


एसएचओ सतवारी मंजीत सिंह ने बताया कि रमन कुमार रविवार को ही छुट्टी काटकर कैंप में आया था। उसको सोमवार सुचेतगढ़ आक्ट्राय पोस्ट पर जाना था। रविवार को उसने अपनी राइफल ली और जाने की तैयारी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसके कमरे से आवाज आई तो आगे खून से लथपथ पाया। गोली चलने की आवाज से पूरे कैंप में अफरातफरी मच गई। अन्य कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो वह खून से सन कर नीचे गिरा हुआ था। कर्मियों ने इसके बारे उच्च अधिकारियों को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसे लेकर 174 में मामला दर्ज किया है। एसएचओ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है।


मौत के कारणों के बारे अभी कुछ बताया नहीं जा सकता। वहीं बीएसएफ के अधिकारियों ने मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed