{"_id":"59fca01a4f1c1b79548bad21","slug":"bsf-pays-tribute-to-his-soldiers-who-was-killed-in-ceasefire-by-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाक फायरिंग में शहीद बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाक फायरिंग में शहीद बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी गई विदाई
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान को दी गई विदाई
- फोटो : AMAR UJALA
सांबा में बार्डर पर शहीद हुए बीएसएफ जवान तापा मोंडल को शुक्रवार नम आंखों से विदाई दी गई। तापा पर वीरवार पेट्रोलिंग करते वक्त पाक रेंजरों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें वह शहीद हो गया। बीएसएफ के पलोड़ा स्थित कैंप में बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों ने शहीद जवाल को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य पुलिस के डीजीपी एस पी वैद, आईजी बीएसएपफ राम अवतार आदि मौजूद रहे। 25 वर्षीय शहीद जवान का शव उसके पैतृक गांव सतुई, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल भेजा गया। वैद ने कहा कि सीमा पर होने वाले संघर्ष विराम का भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाक को कड़ा जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान को इसका जवाब दिया जा रहा है। शहीद जवान अपनी मां का अकेला बेटा था। इस पर भी अधिकारियों की आंखें नम हो गई। डीजीपी वैद ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद और सीमा पर घुसपैठ दोनों में ही बराबर जवाब दिया जा रहा है, इसलिए बौखला गया है।
विज्ञापन
वह इक्का दुक्का घटनाओं को अंजाम देकर अपनी आदत से वाकिफ कराता है। इससे पहले शहीद जवानों को अधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर श्रद्धांजलि दी।