फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF opened fire at a flying object near the International Border (IB) in Kanachak sector of Jammu and Kashmir

Jammu: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ती दिखी संदिग्ध वस्तु, बीएसएफ ने की गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

Tue, 02 Aug 2022 11:18 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सोमवार रात को चमकती रोशनी के साथ अज्ञात उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु दिखी। संदिग्ध चीज ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इस पर गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
BSF opened fire at a flying object near the International Border (IB) in Kanachak sector of Jammu and Kashmir
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। सोमवार को रात को बीएसएफ के जवानों ने कनाचक इलाके में उड़ती हुई संदिग्ध चीज पर गोलियां चलाईं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि चमकती रोशनी के साथ अज्ञात उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु का सोमवार को रात 9.35 बजे पता चला, जब उसने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इस पर गोलियां चलाईं इसके बाद चमकती रोशनी नहीं देखी गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है और अब तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले 24 जुलाई को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कानाचक क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर घुसपैठ की। शक्रवार रात को ड्रोन दिखते ही बीएसएफ के जवानों ने 11 फायर कर उसे खदेड़ दिया। वहीं, शनिवार को तलाशी अभियान चला कर इलाके को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार रात को 9:40 बजे बीएसएफ के जवानों ने कानाचक में पाकिस्तान की ओर से आता एक ड्रोन देखा गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब बताया कि बीएसएफ की 171 बटालियन के जवानों ने ड्रोन पर 11 फायर किए। इसके बाद ड्रोन दिखाई नहीं दिया।

पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू समेत सांबा और कठुआ के बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और अन्य खेप भेजने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। पिछले दिनों ही पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के तीन मॉड्यूल का पर्दाफाश कर सात आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये मॉड्यूल पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियारों की खेप ठिकानों तक पहुंचाते थे। इन आतंकियों से भारी मात्रा में हथियारऔर विस्फोटक बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed