{"_id":"57eccd814f1c1b68095756fa","slug":"bsf-on-high-alert-on-indo-pak-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर पाक के हर वार से निपटने की तैयारी, बीएसएफ-सेना अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर पाक के हर वार से निपटने की तैयारी, बीएसएफ-सेना अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है । जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सभी सीमाओं पर सेना की विशेष टुकड़ियों की तैनाती की गई है साथ ही बीएसएफ को भी हाई एलर्ट पर रखा गया है ।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा और जम्मू से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए सेना की विशेष टुकड़ियों को तैनात किया गया है । इसके साथ ही राजौरी, पूंछ और कश्मीर से लगने वाली पाकिस्तानी सीमाओं पर भी बीएसएफ को हाई एलर्ट पर रखा गया है ।
इन सभी सीमाओं पर फौज को किसी भी तरह की नापाक हरकत दिखने पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं । सुबह नौशेरा में भारतीय सीमा पर मोर्टार दागे गए थे जिनका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया है ।

'सेना हर हमले से निपटने में सक्षम'
border
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 5 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है । इस सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना की विशेष फोर्सेज ने अंजाम दिया है जिसमें आतंकियों के कैंपों को बड़ा नुकसान होने की खबर है ।
भारतीय सेना के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेना ने इस कार्रवाई में कई आतंकी कैंपों ध्वस्त किया है । डीजीएमओ रणबीर सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना हर तरह के खतरे से निपटने में सक्षम है ।