{"_id":"45acb33af341944e5e0d761870c2065b","slug":"bsf-lodges-protest-against-border-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप घरों को लौटो, पाक से हम निपट लेंगे: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप घरों को लौटो, पाक से हम निपट लेंगे: आईजी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गोलाबारी से डर घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने वाले ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आश्वासन दिया है कि वह घरों को लौटें, पाक से वह खुद निपट लेंगे।
विज्ञापन
बीएसएफ के आश्वासन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा स्वयं हीरा नगर सेक्टर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
आईजी ने लोगों से कहा, ‘फिलहाल पाकिस्तान ने फ्लैग मीटिंग के बाद गोलाबारी बंद कर दी है। हालांकि उस पर भरोसा करना नहीं किया जा सकता। अब वे अपने घरों को लौट जाएं। यादि पाकिस्तान फिर कोई हरकत करता है तो बीएसएफ के जवान उनसे निपटेंगे। साथ ही उनकी सुरक्षा भी की जाएगी।’
विज्ञापन
इस दौरान आईजी शर्मा ने सीमांत के उन इलाकों का भी दौरा किया, जहां पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई थी। इस दौरान उन्होंने सीमा का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों को हुए नुकसान की भी जानकारी ली।
इस दौरान उनके साथ बीएसएफ के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। दौरे के बाद आईजी ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।