{"_id":"5ddb60ac8ebc3e54eb2a87c3","slug":"bsf-increases-vigilance-on-border-isi-pressures-jaish-a-mohammed-to-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई ने जैश पर हमला करने का बनाया दबाव, बीएसएफ ने बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई ने जैश पर हमला करने का बनाया दबाव, बीएसएफ ने बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता
Mon, 25 Nov 2019 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
terrorist group
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। कुछ ही दिनों में धुंध शुरू हो जाएगी। ऐसे में आतंकी धुंध की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसएफ के आईजी एनएस जम्वाल का कहना है कि पूरे बॉर्डर पर जवान सतर्क हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आईएसआई की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे आठ से दस दिन में परगवाल, हीरानगर, पलांवाला, कानाचक, रामगढ़ सेक्टर से घुसपैठ कर किसी भी तरह से हमला करें।
विज्ञापन
बीएसएफ भी कह चुकी है कि पाकिस्तान घुसपैठ कराने की कोशिश में है। उधर, खुफिया एजेंसियों ने भी सीमांत इलाकों में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया कि ग्रामीणों को संपर्क में लिया गया है। उन्हें बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल और इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत जानकारी साझा करने के लिए कहा गया है।