कोहरे को लेकर बॉर्डर से शहर तक चौकसी कड़ी, बीएसएफ ने बढ़ाई जवानों की गश्त, आतंकी घुसपैठ के इनपुट
दरअसल, पाकिस्तान की ओर से सांबा और कठुआ के मिलते बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसके बाद से ही बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। कोहरे की आड़ में आतंकियों की कोशिश रहती है कि वह घुसपैठ कर किसी बड़े हमले को अंजाम दें। इसकी कोशिश आने वाले दिनों में तेज हो सकती है। उधर, सांबा, कठुआ, जम्मू जिले के बॉर्डर से शहर को आने वाले रास्तों पर बने पुलिस नाकों पर खास हिदायतें दी गई हैं कि हर आने जाने वाले वाहनों पर पूरी नजर रखें।
बीएसएफ हर चुनौती से निपटने को तैयार
इसमें कोई दो राय नहीं कि कोहरे के बीच उस पार से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए बीएसएफ पूरी तरह से तैयार है। ऐसी हर चुनौती से निपटने के लिए तैयारी की गई है। जवानों की गश्त बढ़ाई गई है। तकनीकी ढांचे को भी मजबूत किया गया है। कड़ी नजर रखी जा रही है।-अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, बीएसएफविज्ञापन विज्ञापन