फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF gunned down one intruder near the International border in the Samba sector

Jammu: रीगल पोस्ट की जीरो लाइन के पास बीएसएफ ने ढेर किया पाक घुसपैठिया, अधिकारियों ने लिया जायजा

Thu, 02 May 2024 11:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 11:35 AM IST
सार

जीरो लाइन के पास बीएसएफ की 125वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा पर कुछ हलचल देखी। जवानों ने उसे ललकारा। संदिग्ध भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहा था। जवानों ने गोलीबारी कर उसे ढेर कर दिया। 

विज्ञापन
BSF gunned down one intruder near the International border in the Samba sector
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार

जम्मू संभाग के सांबा जिले की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार शाम को बीएसएफ ने एक संदिग्ध को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा। जवानों ने गोलाबारी कर उसे ढेर कर दिया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 8.30 बजे रीगल पोस्ट की जीरो लाइन के पास बीएसएफ की 125वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा पर कुछ हलचल देखी। जवानों ने उसे ललकारा। संदिग्ध भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहा था। जवानों ने गोलीबारी कर उसे ढेर कर दिया। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार की बीएसएफ के अधिकारी भी सीमा पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की पोस्ट चक भूरा के सामने से घुसपैठ करवाई जा रही थी। पाक की ओर से अब तक कोई जवाबी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है और कोई अन्य मामला भी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

BSF gunned down one intruder near the International border in the Samba sector
डीके बूरा, बीएसएफ आईजी, जम्मू - फोटो : अविनाश संब्याल

मामले को लेकर बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी डीके बूरा ने कहा, "हमारे जवानों ने सीमा पार कुछ हलचल देखी और उस पर नजर रखी। उसने (घुसपैठिए ने) पहले सीमा पार की और जब उसने अंदर घुसने की कोशिश की, तो हमारे जवानों ने उसे चुनौती दी और रुकने को कहा, लेकिन वह सीमा की ओर आता चला गया। इसके बादी जवानों ने गोलीबारी की। घुसपैठिये से कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि उसे सिर्फ रेकी के लिए भेजा गया था।"



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed