{"_id":"6306e479b1286d2842738841","slug":"bsf-foils-drug-smuggling-attempt-in-samba-of-jammu-smuggler-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: सांबा में बीएसएफ ने नशा तस्करी की कोशिश विफल की, पाकिस्तानी तस्कर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: सांबा में बीएसएफ ने नशा तस्करी की कोशिश विफल की, पाकिस्तानी तस्कर को लगी गोली
Thu, 25 Aug 2022 08:24 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:24 AM IST
सार
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थ की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। बीएसएफ जवानों ने आहट मिलते ही तस्कर को रुकने के लिए कहा लेकिन वह आगे बढ़ता गया। इसके बाद जवानों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में गुरुवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सीमापार से नशे की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। बीएसएफ जवानों ने लगभग आठ किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है, जिसे हेरोइन माना जा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी तस्कर बीएसएफ जवानों की गोली से घायल हो गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार तड़के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थ की तस्करी का प्रयास किया जा रहा था। बीएसएफ जवानों ने आहट मिलते ही तस्कर को रुकने के लिए कहा लेकिन वह आगे बढ़ता गया। इसके बाद जवानों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद तस्कर लगभग आठ किलोग्राम सफेद नशीला पदार्थ छोड़कर पाकिस्तान की तरफ ही रेंगता हुआ भाग गया। नशीला पदार्थ हेरोइन माना जा रहा है। जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो खून फैला हुआ था। इससे माना जा रहा है कि तस्कर को गोली लग गई है और वह घायल है।
विज्ञापन