फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF foiled 11 infiltration bids in Kashmir last month

जनवरी में पाक आतंकियों ने 11 बार की घुसपैठ की कोशिश

Sun, 01 Feb 2015 06:28 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
BSF foiled 11 infiltration bids in Kashmir last month

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले महीने जम्मू एवं कश्मीर से लगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से घुसपैठ की 11 बार की गई कोशिशों को नाकाम किया। यह जानकारी बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, 'पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से हमारे इलाके में आतंकवादियों ने आठ बार घुसपैठ की कोशिश की, जबकि जनवरी में कुल 11 बार घुसपैठ की कोशिश की गई है।'
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया, 'सभी घुसपैठ की कोशिशों को हमारे जवानों ने विफल कर दिया। सभी समूहों में छह से आठ भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'अरनिया और आरएस पुरा सेक्टरों में पाकिस्तान की तरफ से की गई हालिया गोलाबारी के दौरान भी आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की।'

जनवरी महीने में की 21 बार फायर‌िंग

BSF foiled 11 infiltration bids in Kashmir last month

अध‌िकारी ने बताया कि खूफिया सूचना के अनुसार, अगले कुछ दिनों में यह कोशिश फिर की जाएगी। अधिकारी ने बताया, 'हम आतंकवादियों को कड़ा जवाब देने और ऐसे घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।'

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से की गई गोलीबारी का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से आतंकवादियों की घुसपैठ कराना रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी महीने में पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू, सांबा और कठुआ में संघर्ष विराम का 21 बार उल्लंघन किया।
 
पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी और मोर्टार दागे जाने के कारण पिछले महीने बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया, 'जनवरी, 2015 में सीमा पार से हुई गोलाबारी के कारण सीमा से लगे कई स्थानों में निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed