{"_id":"66c7e39c617f01196d08d2e4","slug":"bsf-dg-held-meeting-in-head-quarter-jammu-news-c-10-jam1006-425940-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीजी बीएसएफ ने दिए घुसपैठ रोकने के कड़े निर्देश, जवानों का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीजी बीएसएफ ने दिए घुसपैठ रोकने के कड़े निर्देश, जवानों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
प्रहरारी सम्मेलन में डीजी बीएसएफ दलजीत चौधरी, साथ ही अफसरों के साथ बैठक करते हुए: स्रोत बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर सख्ती से निपटने के लिए कहा
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी दो दिन के दौरे के बाद वापस लौट गए। वीरवार को चौधरी ने जम्मू बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में प्रहारी सम्मेलन में बीएसएफ जवानों से बातचीत की।
महानिदेशक ने जवानों का हौसला बढ़ाया और डटकर दुश्मन का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके अलावा उन्होंने सांबा-कठुआ सेक्टर और सुंदरबनी सेक्टर की अग्रिम बीएसएफ चौकियों पर पहुंचकर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। उनके साथ मौजूद आईजी डीके बूरा ने सुरक्षा का ब्यौरा दिया। इसके पहले सीमा प्रबंधन पहलुओं पर बीएसएफ सेक्टर कमांडर और बटालियन कमांडरों के साथ बातचीत की। जोर देकर कहा कि सीमा पार से हर हाल में घुसपैठ रोकने के लिए प्रयास करें।
उन्होंने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों और नशा तस्करी की वारदातों को रोकने के लिए भी जोर दिया। आतंकियों के सुरंग खोदकर घुसपैठ की आशंकाओं पर भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।