{"_id":"922c319a808725ed8cdb1592e41d873c","slug":"brochure-for-pg-diploma-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर, पीजी डिप्लोमा का ब्रोशर लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर, पीजी डिप्लोमा का ब्रोशर लांच
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने वीरवार को बायो इन्फार्मेटिक में एक साल के पीजी डिप्लोमा का ब्रोशर लांच किया। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से नए और आधुनिक प्रोग्राम के जरिये विद्यार्थियों को अध्यापन सहित रिसर्च के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इस डिप्लोमा कोर्स के जरिये बायोलाजिस्ट और कंप्यूटर वैज्ञानिकों को बायो साइंस के अलावा तकनीक के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सकेगी। ब्रोशर की लांचिंग के दौरान रजिस्ट्रार प्रो. मनोज कुमार धर, स्पेशल सेक्रेटरी जय कुमार शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन