फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bribery case, CBI raid

Jammu News: रिश्वत मामले में सीबीआई की बाहु तहसीलदार के कार्यालय में दबिश, राजस्व रिकॉर्ड जब्त

विज्ञापन
Bribery case, CBI raid
- जमीन और रिश्वत से जुड़ा मामला, एसीबी ने पूर्व तहसीलदार को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू की बाहु तहसील के तहसीलदार रोहित शर्मा से जुड़े रिश्वत मामले में शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने तहसील कार्यालय में दबिश दी। कार्यालय से जरूरी राजस्व रिकॉर्ड को जब्त किया है। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गई हैं। शनिवार सुबह सीबीआई की टीम ने तहसीलदार कार्यालय में औचक दबिश देकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मामला 14 नवंबर 2022 का है। जम्मू की बाहु तहसील के तत्कालीन तहसीलदार रोहित शर्मा को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद खौड़ और शक्तिनगर स्थित उनके आवास पर छापे मारे, जहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसके बाद 22 जनवरी, 2023 को इस मामले को एसीबी से सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया। इस कड़ी में शनिवार को सीबीआई की टीम ने बाहु तहसीलदार के कार्यालय में दबिश दी। करीब पांच घंटे तक टीम कार्यालय में रही और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर कुछ जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

---
यह था मामला
आरएस पुरा के रहने वाले सौरभ ने त्रिकुटा नगर स्थित जेके मेडिसिटी के पास प्लॉट खरीदा था। प्लॉट को अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने तहसीलदार से फर्द काटने की बात की। इस पर तहसीलदार ने उससे दो लाख रुपये मांगे। दोनों के बीच 50 हजार रुपये की सहमति बनी। सौरभ ने इसकी शिकायत एसीबी के पास की। इसके बाद एसीबी की टीम ने तहसीलदार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस मामले में एक अन्य आरोपी सुमिंद्र के खिलाफ जमीन का हेरफेर करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed