{"_id":"64b8fc35915d578bb10dbf95","slug":"braj-raj-sharma-sworn-in-as-state-election-commissioner-for-jammu-kashmir-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: ब्रज राज शर्मा ने राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में ली शपथ, पहले संभाल चुके हैं ये पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: ब्रज राज शर्मा ने राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में ली शपथ, पहले संभाल चुके हैं ये पद
Thu, 20 Jul 2023 02:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:49 PM IST
सार
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ब्रज राज शर्मा ने गुरुवार जम्मू-कश्मीर के प्रदेश चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली।बीआर शर्मा को पिछले सप्ताह राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और ब्रज राज शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने वीरवार को केंद्र शासित प्रदेश के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में शर्मा को पद की शपथ दिलाई। उन्हें पिछले सप्ताह राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 65 साल की आयु तक इस पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
उनके पूर्ववर्ती केके शर्मा ने एक फरवरी को अपना कार्यकाल पूरा किया था। कठुआ जिले के रहने वाले 1984 बैच के आईएएस अधिकारी बीआर शर्मा ने 2015 से 2017 तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है। उन्होंने गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि पंचायत चुनाव के लिए यह अनिवार्यता है। इसी साल दिसंबर में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होना है। अब पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन