फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Boy trapped in Overflowing Tawi River at jammu

बीच नदी में साढ़े 4 घंटे फंसा रहा किशोर, ऐसे बचाई गई जान

Mon, 24 Sep 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला, चिनैनी Updated Mon, 24 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Boy trapped in Overflowing Tawi River at jammu
jammu rain

साढ़े चार घंटे के लगातार धैर्य और साहस के बाद मवेशी चराने गया सोहन लाल (16) रविवार को जिंदगी की जंग जीतकर तवी नदी से बाहर आ गया। रविवार को अचानक पानी बढ़ने पर वह तवी नदी के बीच में फंस गया था। सूचना मिलने पर घर वाले स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए परंतु पानी इतना बढ़ा हुआ था कि किसी की हिम्मत उसमें उतरने की नहीं हो रही थी। अंतत: जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो रस्सी के सहारे वह सोहन ने खुद हिम्मत की और स्थानीय लोगों ने रस्से की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। घटना उधमपुर जिले की चिनैनी तहसील के गांव धनास के करसोंड नामक स्थान पर हुई।  

विज्ञापन


बताया जाता है कि करसोंड का रहने वाला सोहन लाल रविवार सुबह मवेशी चराने गया था। उसे तवी नदी के पार लकड़ियां दिखाईं दीं तो वह उन्हें लेने के लिए नदी  पार चला गया। नदी में पानी कम था। दोपहर लगभग 12.30 बजे जब वह वापस लौटने लगा तो बीच नदीं में पहुंचने तक पानी काफी बढ़ गया। ऊपर पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण  तवी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और वह फंस गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो काफी लोग मौके पर पहुंच गए और उसे निकालने के लिए रस्सा फेंका, परंतु पानी का बहाव इतना तेज था कि उसने नदी में उतरने की हिम्मत ही नहीं की।  
विज्ञापन


लोग एक तरफ उसे हिम्मत बंधाते रहे और इस बीच उसे निकालने का प्रयास भी होता रहा। प्रशासन को भी सूचना दी गई। समय बीतने के साथ ही नदी में पानी का बहाव बढ़ता गया। शाम करीब पांच बजे नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि जिस स्थान पर सोहन शरण लिए हुए था वहां भी पानी पहुंच गया। पानी उसकी टांगों तक पहुंच गया तो उसने रस्से के सहारे निकलने के लिए नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद लोगों ने रस्से के सहारे उसे बाहर निकाला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पल-पल मौत को सामने देख रहा था सोहन

Boy trapped in Overflowing Tawi River at jammu
jammu rain

तवी नदी में फंसा किशोर पल-पल मौत को सामने देख रहा था। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उसे न डरने का दिलासा दे रहे थे, लेकिन दूर तवी के बीच खड़े सोहन लाल को पानी के शोर में कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। दोपहर 12.30 बजे तवी के बीच फंसा सोहन पानी के बहाव के बीच मौत को साक्षात देख रहा था। अंतत: उसकी हिम्मत ही काम आई और जब उसकी टांगों तक पानी पहुंचा तो उसने छलांग लगाई और जिंदगी की जंग जीत ली। 

जाके राखे साईयां, मार सके न कोय
जाके राखो साईयां मार सके न कोय, किशोर सोहन के सही सलामत तवी नदी से बाहर आने के बाद लोगों का धन्यवाद इन्हीं शब्दों में अदा किया साथ ही ईश्वर का भी शुक्रिया अदा किया। 

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे 
तवी नदी में सोहन के फंसने के बारे में जब चिनैनी प्रशासन के अधिकारियों को पता चला तो नायब तहसीलदार मोहम्मद सलीम व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। रास्ते में कई जगह पर मार्ग बंद होने के कारण उन्हें पैदल ही बैणी संगम के रास्ते मौके पर पहुंचना पड़ा, लेकिन तब तक उसे निकाल लिया गया था।

अमर उजाला ने की पहल 
किशोर सोहन जब तवी नदी में फंसा था वहां मौजूद हर शख्स उसे बचाने के लिए उपाय कर रहा था। लोगों ने अमर उजाला ऑफिस में फोन कर मदद मांगी। जन सरोकार की पत्रकारिता करने वाले अमर उजाला ने अपना कर्तव्य निभाते हुए डिव कॉम संजीव वर्मा, उपायुक्त रवींद्र कुमार से बात कर मदद का आग्रह किया। इस पर सभी अधिकारी सक्रिय हुए। किशोर को हेलीकॉप्टर की मदद से निकालने की योजना बनी परंतु खराब मौसम के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इसके बाद रामबन व उधमपुर से अफसरों की टीम को रवाना किया गया। लगातार हो रही बारिश और नालों में बढ़ा पानी काफी दिक्कतें पैदा करता रहा। प्रशासन की तरफ से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम जल्द पहुंचने के बारे में कहा गया, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed