फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Boy And Girl Fall in Drain with Bike

Jammu News: कृष्णा नगर में स्लैब टूटी, बाइक सहित युवक-युवती नाले में गिरे

विज्ञापन
Boy And Girl Fall in Drain with Bike
- बड़ा हादसा होते होते टला, आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे मौके पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कृष्णा नगर में नाले की स्लैब टूटने से बाइक सहित युवक और युवती नाले में जा गिरे। आसपास के लोगों का कहना है कि जैसे ही हादसा हुआ तो जाेरदार की आवाज आई।
लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बाइक सवार युवक और युवती नाले में गिरे हुए थे। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और बाद में नाले से बाइक निकलने का काम शुरू हुआ। लोगों के अनुसार जहां पर नाला गुजरता है, वहां पर कोई नहीं आता। इसलिए लोग यहां वाहन पार्क कर देते हैं। नाले पर डाली गई स्लैब जगह-जगह टूटी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 12 में पूर्व पार्षद जीत राम अंगराल के अनुसार लोगों को नाले की स्लैब पर खड़े होने से मना किया गया है। आसपास रहने वाले तो सावधानी बरतते हैं। इस बारे में नगर निगम को सूचित कर दिया है। नाले की स्लैब नए सिरे से डाली जाए। उधर, नगर निगम के चीफ ट्रांसपोर्ट अधिकारी (सीटीओ) तलत महमूद ने कहा कि नाले की हालत खराब है। नाले का निर्माण जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed