फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bovine smuggling

पुलिस ने मुक्त करवाए 11 मवेशी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
bovine smuggling
जम्मू। नगरोटा पुलिस का मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसी मुहिम के तहत सोमवार को सब्जी के ट्रक (जेके 02 एएफ 1739) से 11 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, पुलिस को गुमराह करने और उचित दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद हुसैन निवासी बनग्रां (रामबन) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बन टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह चार बजे पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सब्जी के ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 11 मवेशी मिले। जांच में चालक ने बताया कि इसमें सब्जियां हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। सनद रहे कि रविवार को भी डीसी जम्मू के जाली हस्ताक्षरयुक्त अनुमति दस्तावेज से मवेशी तस्करी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed